छाजपुर खुर्द निवासी एक युवक के खाते से ठग ने करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पहले बैंक में शिकायत दी, एक माह तक इंतजार किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव छाजपुर खुर्द निवासी कमलजीत ने बताया कि गत आठ जुलाई को उसके खाते से 29900 रुपये निकल गए। जिसका मैसेज उसके फोन पर आया था। उसने इस बारे में बैंक की शाखा, दिल्ली में कॉल कर शिकायत दी, मेल की, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। अंत में उसने पुलिस को शिकायत दी।