आरके पुरम में एक फैक्टरी की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसा और करीब 35 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गया। फैक्टरी मालिक ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जाटल रोड, नंद विहार कॉलोनी निवासी असीम बजाज ने बताया कि उन्होंने आरके पुरम में में जर्स कलेक्शन के नाम से फैक्टरी लगा रही है। वह ऑनलाइन कंबल और चादर बेचने का काम करता है। वह मंगलवार शाम फैक्टरी बंद कर घर गए थे। उन्होंने बुधवार सुबह आकर देखा तो ऐसी के पास की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने अंदर जाकर सामान चेक किया तो एलईडी, वाई-फाई का सामान, टोंटी समेत करीब 35 हजार रुपये का सामान चोरी मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक आरोपी दिखा, जो रात 1:40 बजे पर अंदर घुसा और 2:30 पर बाहर निकल गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।