फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी को 19 हजार की रिश्वत समेत रंगेहाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस पानीपत टीम ने वीरवार को छापा मारकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के एक कर्मचारी को 19 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक विकलांग से एक लाख रुपये का विकलांग कोटे का लोन पास करवाने के लिए रिश्वत का दबाव बना रहा था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी विभाग में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है लेकिन काम क्लर्क से मैनेजमेंट तक के करता था। विजिलेंस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से ही पूरी योजना बनाई थी। आरोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार करने के लिए जिला प्रशासन से नायब तहसीलदार अनिल कौशिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया गया था।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम पानीपत के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गांव पसीना खुर्द के एक विकलांग मुमताज अली ने शिकायत दी थी कि उसने हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम में विकलांग कोटे के तहत लोन के लिए आवेदन किया। ये लोन रोजगार के लिए एक लाख रुपये का दिया जाना था। इसे पास करवाया भी गया। लोन में से 50 हजार की राशि मंजूूर भी हो गई जो उसे मिल गई। बकाया 50 हजार को लेकर वह बार-बार विभाग में चक्कर काटता रहा। तो विभाग में सफाई कर्मचारी हंसराज ने उससे 19 हजार रुपये की पेशकश की। इसके बाद लोन पास करवाने की बात कही। इसकी शिकायत उसने विजिलेंस को दी।
इस पर विजिलेंस ने शिकायत दर्ज कर जिला उपायुक्त से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की। बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक की ड्यूटी लगाई गई। टीम ने ईदागाह रोड स्थित हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के कार्यालय का डेरा डाला। मौके पर शिकायतकर्ता को पैसे देकर भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे सफाई कर्मी हंसराज को दिए। टीम ने हंसराज को दबोच लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके सीमा थियेटर स्थित कार्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन

विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार
विजिलेंस ने एक शिकायत के आधार पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के सफाई कर्मचारी हंसराज को 19 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इसमें मेरी ड्यूटी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की लगाई गई थी। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -अनिल कौशिक, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें