फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा नव्या की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव कालखा में चार माह की नव्या की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा। सिविल अस्पताल के फारेंसिक एक्सपर्ट ने पोस्टमार्टम कराकर विसरा मधुबन भेज दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं दूसरी ओर नव्या की मां काजल ने अपने पति सागर पर नव्या की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काजल का कहना है कि उसकी शादी चार साल पहले सागर पुत्र विनोद से हुई थी। चार माह पहले उसने बेटी नव्या को जन्म दिया। नव्या जन्म से ही बीमार रहती थी। आरोप है कि नव्या की बुधवार सुबह चार बजे उसके पति सागर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। सुबह पड़ोसियों को बताया गया कि नव्या की मौत बीमारी के कारण हुई है। जबकि उसके पति ने उसकी हत्या की है। काजल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पति सागर पर कार्रवाई की मांग की है।
बाक्स
ये है मामला-
गांव कालखा में बुधवार सुबह चार बजे नव्या पुत्री सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता सागर ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शव को श्मशान घाट में दफना दिया। पत्नी काजल ने अपने पिता मतलौडा निवासी बलवान को इस संबंध में कॉल कर बताया था। काजल अपने पिता बलवान के साथ इसराना पुलिस थाने में पहुंची। उन्होंने यहां पुलिस के सामने आरोप लगाए कि उसके पति सागर ने बच्ची की हत्या कर दी है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में शव को बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई- एसएचओ
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें