फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो साल में 52 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा रेलवे ओवरब्रिज

Thu, 25 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आरओबी के भूमि पूजन पर हवन में आहुति डालते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र जीटी रोड को जिला सचिवालय के नजदीक जोड़ने वाले आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम अटल ब्रिज होगा। जीटी रोड की तरफ उनकी बड़ी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। आरओबी पर करीब 52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह दो वर्ष में पूर्ण होगा और यह पुल आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा, इसके साथ पानीपत को महिला कॉलेज, वूमेन हॉस्टल और वृद्धाश्रम भी जल्द ही मिलेंगी। ये तीनों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के पास विचाराधीन हैं। महिला कॉलेज लालबत्ती के नजदीक बनाने का प्रस्ताव है, इनके मूर्त रूप में आने के बाद लड़कियों के साथ कामकाजी महिलाओं का रहना व खाना सुलभ होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। उन्हाेंने हवन में आहुति डालकर इसका भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज पानीपत शहर की वर्षों पुरानी मांग थी। इसे अब पूरा किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के बाद यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा और शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज और एसडीएम मनदीप ने केंद्रीय मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलूजा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, राहुल विज, चांद भाटिया, पूर्व मेयर अवनीत कौर, रंजीता कौशिक, संदीप जिंदल, पार्षद नेहा शर्मा, लोकेंद्र नांगरू अनिल मदान, नवल जिंदल, रॉकी गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन



सिंगल पिलर पर होगा आरओबी
आरओबी पर करीब 52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह दो वर्ष में पूर्ण होगा और यह पुल आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा। इसे सिंगल पिलर पर खड़ा किया जाएगा। इससे यह न केवल मजबूत होगा बल्कि यातायात के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इसके बनने से अंबाला और जींद लाइन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोग महज तीन मिनट में जीटी रोड तक पहुंच सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि रेलवे ओवरब्रिज का नाम भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा, इसके साथ ही पुल परिसर में अटल बिहारी वाजपेई की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।


विधायक ने कई प्रोजेक्ट पर की चर्चा
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि ताहर में महिला कॉलेज, वूमेन हॉस्टल और वृद्धाश्रम बनाया जाना प्रस्तावित है। तीनों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास हैं। इन पर मंथन किया जा रहा है और जल्द ही इनकी मंजूरी मिल जाएगी। शहर में बहुउद्देशीय सभागार, आधुनिक दमकल केंद्र और इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, वहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूलों का निर्माण प्राथमिकता में शामिल है।


कांग्रेस के बिना सिर पैर के मुद्दे : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अरावली के बारे में नियमावली बनी है। राजस्थान में अवैध खनन चल रहा है। इनको रोकने के लिए सरकार के स्तर पर कुछ कदम उठाया है। अरावली को खत्म करने का मुद्दा कांग्रेस का है। इनके हर मु्द्दे बिना सिर व पैर के होते हैं। इसी तरह वोट चोरी का मुद्दे पर भी मुंह की खानी पड़ी। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता को अपनी बिजली खपत की जानकारी होगी। इसमें पैरलल दूसरा मीटर भी लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें