फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर जलजीरे की पेटी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर विधायक की कोठी के सामने पलटा

Thu, 25 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हादसे के बाद जीटी रोड पर बिखरी जलजीरे की पेटियां। संवाद
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर देर रात करीब ढाई बजे पंजाब के रोपड़ से ट्रक में जलजीरा की पेटी लेकर दिल्ली जा रहा ट्रक विधायक मनमोहन भड़ाना की कोठी के सामने असंतुलित होकर सर्विस लेन पर आकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद जलजीरा की पेटियां रोड पर बिखर गईं। हादसे में चालक लाला यादव और उसका बेटा गोपाल घायल को गए। जिन्हें राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां लाला यादव को हाथ में चोट लगी साथ ही उसके बेटे को मुंह पर चोट लगी। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को खाली कराकर रोड से हटाया गया। चालक लाला यादव ने बताया कि ट्रक में 10 टन के करीब लाहौरी जलजीरा की पेटियां थीं। कार चालक के कट मारने के दौरान उसे बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। राहगीरों ने पिता पुत्र दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला। थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जीटी रोड से हटाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

हादसे के बाद जीटी रोड पर बिखरी जलजीरे की पेटियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें