फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीटीआई व आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Fri, 14 Aug 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बापौली थाना क्षेत्र के खाजकीपुर गांव में पांच गोली मारकर की गई पीटीआई अवधेश की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस पैसे के लेन-देन व कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीटीआई और आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन व कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया उससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे। उधर, पुलिस नेे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शामली जिले के जलालपुर गांव निवासी व नई दिल्ली के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात पीटीआई अवधेश सिंह की मंगलवार रात को बापौली क्षेत्र के खोजकीपुर कलां में ड्रेन-2 के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनका शव ड्रेन किनारे एक खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने अवधेश के दोस्त साहिल सिंह पर हत्या के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच में थाना बापौली के साथ-साथ सीआईए-1 की टीम को भी लगाया है। टीमों ने अवधेश के परिजनों से बात की। जिसमें पैसे के लेन-देन में हत्या होने की बात अभी तक सामने आई है। जिस तरीके से पांच गोली मारकर हत्या की गई है उससे पुलिस की जांच कुछ अन्य बिंदुओं पर भी चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें