फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में घुसकर तोड़फोड़ कर मशीन ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में एक कारोबारी ने एक व्यक्ति और उसके 20-25 साथियों के साथ फैक्टरी में घुसकर तोड़फोड़ करने व मशीन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया हैं। कारोबारी का कहना है कि आरोपी उसके गल्ले से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी भी उठाकर ले गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह मामला लेन-देन का है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन

धूप सिंह नगर निवासी सत्यजीत ने थाना चांदनीबाग में शिकायत देकर बताया कि उनका एक कारोबारी से लेन-देन था। कारोबारी ने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे बदले में अपनी एक धागा बनाने वाली मशीन गिरवी रखी थी। बुधवार शाम को उनकी फैक्टरी में 20-25 लोग घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले फैक्टरी में तोड़फोड की।
इसके बाद काम कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए और हाईड्रा की मदद से भारी मशीन को लेकर गए। कारोबारी ने हमलावरों पर गल्ले से ढाई लाख रुपये की नकदी भी उठाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। थाना प्रभारी किरण ने बताया कि दोनों पक्षों ने 16 अगस्त तक आपस में मामले को सुलझाने का समय मांगा है। दोनों ही पक्षों ने फिलहाल किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें