सनौली। सनौली से नवादा रोड पर श्याम गार्डन के पास दो दिन पहले देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मारने से एक ही परिवार के मां बेटा की मौत हो गई थी और दो भाई व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायलों को सिवाह गांव स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गंभीर रूप से घायलों दोनों भाई कुलदीप व प्रदीप और प्रदीप की पत्नी आरती को वीरवार देर शाम को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं वीरवार देर शाम को निजी अस्पताल में संदीप की मौत हो गई थी और सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जबकि मृतक संदीप की मां संतरा के शव का पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था।
परिजनों व ग्रामीणों ने जहां बृहस्पतिवार को मृतक संतरा का गमगीन माहौल में जलालपुर प्रथम गांव में संस्कार किया था। वहीं परिजनों ने शुक्रवार को मृतक संदीप का संस्कार किया गया। लगातार दो दिनों में मां-बेटे का संस्कार करने से परिजनों व ग्रामीणों में मायूसी का माहौल है जबकि परिवार के दो भाई व एक भाई की पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
सनौली खुर्द थाना पुलिस ने वीरवार देर शाम को आरोपी कार चालक साहिल निवासी राई, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
सनौली खुर्द थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक संदीप का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी कार चालक को वीरवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसको न्यायालय में पेश किया पर उसको जमानत मिल गई।