फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल खरीदने आया प्रवासी दुकानदार कारोबारी के घर से 30 हजार चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एंक्लेव के कंबल व्यापारी से उत्तर प्रदेश के कंबल दुकानदार कंबल खरीदने आया था। ऑर्डर तैयार नहीं था तो व्यापारी ने उसे अपने घर रोक लिया। सुबह दुकानदार व्यापारी के घर से 30 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुना एंक्लेव निवासी कंबल व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आगरा के गांव ऊमरी निवासी गोकुल सिंह चौहान के साथ कंबल का व्यापार करता था। गोकुल उससे माल खरीदकर ले जाता था। एक अक्तूबर को गोकुल उसके पास कंबल खरीदने आया था, लेकिन उसका ऑर्डर तैयार नहीं था। उसने दो दिन तक गोकुल को अपने घर पर ठहरा लिया। तीन अक्तूबर को उन्होंने सोसायटी में कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया था, इसलिए वह व्यस्त था। इस दौरान गोकुल उसके घर से 30 हजार रुपये चोरी कर ले गया। उनको दोपहर को चोरी का पता चला और तब से उसका फोन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें