पानीपत। कंबल बाजार में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग लोगों पर भारी पड़ रही है। यहां 30 फीट की गली में दोपहर और शाम के समय पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं मिल पाता। दुकानदार सुबह ही सामान बाहर रख देते हैं। इसके साथ ही अवैध पार्किंग से भी आवागमन प्रभावित होता है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को रोक नहीं पा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा के पीछे कंबल मार्केट की तरफ मुड़ते ही अतिक्रमण का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे आगे बढ़ने पर अतिक्रमण के चलते गली का रास्ता और भी तंग हो जाता है। सुबह, दोपहर और शाम के समय वाहनों के आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यह बात अलग है कि गर्मी के मौसम में कंबल और शॉल का व्यापार कुछ कम हो जाता है। पर यहां जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।
बॉक्स
पार्किंग की नहीं है व्यवस्था
कंबल मार्केट में वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को एलिवेटेड हाईवे के नीचे या फिर पशुपालन विभाग के नजदीक वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। बाजार में करीब 30 फीट तक की गली हैं।
-कोटस फोटो-
पैदल निकलना भी होता है मुश्किल
नौल्था गांव के चंद्र सिंह जागलान ने बताया कि शहर के बाजारों में अतिक्रमण से लोग बेहाल हैं। कंबल बाजार में सर्दी के मौसम में तो गली के दोनों तरफ सामान रख देते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन तो दूर कई बार पैदल निकल पाना भी मुश्किल होता है। बाजार में आज भी अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के चलते परेशानी आ रही है।
कोट्स फोटो
प्रशासन हटाए अतिक्रमण
सींक गांव के अनिल मलिक ने बताया कि कंबल बाजार में दुकानों के दोनों तरफ सामान रखने और इससे आगे दोपहिया खड़े कर लिए जाते हैं। ऐसे में बाजार में गाड़ी ले जाना तो दूर मोटरसाइकिल ले जाने में भी दिक्कत आती हैं। प्रशासन और पुलिस को अतिक्रमण हटाना चाहिए।
वर्जन :
बाजारों में अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसके साथ दुकानदारों को कई बार जागरूक किया जाता है। पुलिस इसके लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।
सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।