फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यज्ञोत्सव में कालिया मर्दन की भव्य रासलीला ने मोहा मन

विज्ञापन
श्री गीता मंदिर में स्वरूपों का पूजन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। गीता कॉलोनी स्थित श्री गीता मंदिर में वीरवार को चार दिवसीय वार्षिक श्री गीता यज्ञोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन कालिया मर्दन की भव्य रासलीला ने सबका मन मोहा। कार्यक्रम ब्रह्मलीन सद्गुरु स्वामी गीतानंद महाराज भिक्षु की प्रेरणा से वृंदावन से पधारे स्वामी अवशेषानंद महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अवशेषानंद ने मुख्यातिथि समाजसेवी हरदिल अजीज, विरेंद्र शाह, समाजसेवी सरदार बलजीत सिंह को तिलक लगाकर और सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी ने सद्गुरु स्वामी गीतानंद भिक्षु के लिए कहा कि वह अत्यंत ब्रह्मनिष्ठ, तपोमूर्ति व ओजस्वी विचारक रहे। वे हमेशा राष्ट्र रक्षा में सेवारत सैनिकों की सेवा में राष्ट्रपति के माध्यम से राष्ट्र रक्षा कोष में भरपूर सहयोग करते रहे। उनका मंतव्य रहा कि जीवन से हमें सब कुछ मिल सकता है, लेकिन सब कुछ देकर भी जीवन नहीं मिल सकता। उन्होंने देश में कई देव मंदिरों, विद्यालयों व अनाथालयों का निर्माण किया। सदैव सत्संग, सेवा और सिमरन का संदेश दिया। राष्ट्रपति पदक विजेता पंडित रामस्वरूप शर्मा, रासाचार्य की रास मंडली के संचालक राम वल्लभ शर्मा के कलाकारों ने कालिया मर्दन की भव्य रासलीला दिखाई गई। जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया और भजन भाव से प्रशंसा की। सभा के प्रधान दर्शन बवेजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से शोभायात्रा और यज्ञशाला में यज्ञ प्रारंभ होगा और सायंकाल छह बजे से स्वामी रामवल्लभ शर्मा रासलीला दर्शन कराएंगे। मंच संचालक एवं धर्म प्रचारक युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि यज्ञोत्सव में दैनिक भंडारा पंद्रह मार्च तक कार्यक्रम की पूर्णाहुति तक नियमित रूप से चलेगा। 15 मार्च को माखन चोरी रासलीला के बाद ठाकुरजी संग फूलों की होली का आनंद लिया जाएगा।

श्री गीता मंदिर में स्वरूपों का पूजन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें