फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बदमाश जुनैद ने दी धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा- दो दिन बाद फिर से...

विज्ञापन
विज्ञापन
- साले नदीम का परिवार दहशत में, पुलिस के लिए बना चुनौती
विज्ञापन

- शामली के तितरवाड़ा निवासी जुनैद पहले भी कर चुका फायरिंग

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस के लिए चुनौती बना उत्तर प्रदेश के शामली निवासी बदमाश जुनैद ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल की है। उसने गढ़ी बेसिक में फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दो दिन बाद फिर से... लिखा है। जिससे जुनैद के साले नदीम का परिवार दहशत में है। उधर, पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
मंगलवार की रात को शामली के तितरवाड़ा निवासी जुनैद ने अपने साले नदीम निवासी गढ़ी बेसिक के घर में घुसकर फायरिंग की थी। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सनौली थाना पुलिस ने जुनैद और उसके दो साथियों इनसार और सारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पा रही है। सीआईए की तीनों टीमें भी जुनैद को पकड़ने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उनका परिवार दहशत में है। वीडियो को पुलिस को भी सौंप दिया गया है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी की तलाश में सीआईए की तीनों टीमों को लगाया गया है। जल्द आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें