व्यासपुर। चंदाखेड़ी रोड स्थित सरस्वती काॅलोनी में शनि, शिव और साई एवं नवग्रह मंदिर में शनिदेव जी जयंती मनाई गई। अमावस्या पर शनि मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इसमें गायकों ने भजनों से शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद