फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधर के लिए झगड़ा अब खूनी जंग में बदला

विज्ञापन
घायल सरपंच पति वीर सिंह - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत ( मतलौडा)। गांव आसन कलां की चौधर के लिए चला आ रहा झगड़ा खूनी जंग में बदल गया। बुधवार की रात एक को जान गंवानी पड़ी जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। गांव की निवर्तमान सरपंच नीलम का कार्यकाल हाल में ही खत्म हुआ और इसके साथ ही उनके पति वीर सिंह इस बार खुद सरपंच का चुनाव लड़ने की घोषण कर दी। इसी के साथ गांव के दूसरे पक्ष के साथ चली आ रहा झगड़ा बढ़ गया।
विज्ञापन

वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच इस साल बुधवार की रात दूसरी बार झगड़ा हुआ। इससे पहले के सालों में भी दोनों पक्षों में बीच झगड़े हुए, लेकिन हर बार पंचायत में फैसला हो गया, हालांकि रंजिश बनी रही।
गांव आसन कलां निवासी सरपंच पति वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी नीलम 2015 में गांव की सरपंच बनी थीं। 2021 फरवरी में उनका कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। वह चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। गांव में रमेश के बेटे संदीप और विकास के साथ ही उनके दोस्त दीपक, अजय और मोहित रंजिश रखते थे। वीरवार शाम को खेत में गेहूं बुआई करने के दौरान छोटा भाई सचिन और चचेरा भाई सुनील भी था। सुनील दुकान से सामान लेने बाइक पर गया था।
विज्ञापन

रास्ते में उसको ट्रैक्टर पर आते दीपक और मोहित मिले। वे उनके खेत के पास टैंकर से गंदा पानी डाल रहे थे। सुनील ने उन्हें टोका तो दीपक ने सुनील की बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और कॉल कर विकास, संदीप, अजय, रोहित और विनोद को बुला लिया। सुनील का शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे। सुनील के पेट में कई बार चाकू मारा गया, उसे बचाने के प्रयास में उनपर और भाई सचिन के पेट और हाथ में चाकू मार दिया। पड़ोसी सुदर्शन और शीशपाल ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें कार और बाइक से अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुदर्शन एवं शीशपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुनील पंचायती चुनाव में निभा रहा था सक्रिय भूमिका
मृतक सुनील सरपंच पति वीर सिंह के साथ पंचायती चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इसके चलते सुनील भी विरोधियों के निशाने पर आ गया था। मृतक सुनील के पिता शिवकुमार ने बताया कि उनके दो बेटे एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है। सुनील का छह साल का बेटा है।
ढाई मिनट के वीडियो में विकास का नाम लेकर रोका जा रहा
ढाई मिनट का वीडियो दिल दहला देने वाला है। सुनील, वीर सिंह और सचिन को बचाने आने वालों में किसी ने पूरी वारदात की वीडियो मोबाइल में बनाई। वीडियो में विकास नाम बार-बार लिया जा रहा है। वीडियो में आ रही आवाज के मुताबिक विकास के हाथ में ही चाकू है और उसे बार-बार रोका जा रहा है। झगड़ा खत्म करने के लिए कहा जा रहा है। वीडियो में हमलावर गलीगलौज करता सुनाई दे रहा है। सरपंच पति वीर सिंह भी खून से लथपथ हालत में अपना बचाव करते दिख रहे हैं। मृतक सुनील खून से लथपथ हालत में खेत में पड़ा है और उठने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उठ नहीं पा रहा। वीडियो बनाने वाला युवक हमलावरों से दया करने की बात भी कह रहा है।
जल्द आरोपियों को करेंगे गिरफ्तार
पांचों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट-24 और आईपीसी की धारा 148, 149, 302, 323, 324, 341 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। - हरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मतलौडा

सरपंच पति का भाई घायल सचिन- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें