फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसानों के परिवार वाले होंगे मुख्य अतिथि, राकेश टिकैत करेंगे सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर छोटू राम जयंती पर मुख्य अतिथि का विवाद समाप्त होने के बाद अब किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिवार को आमंत्रित किया गया है। जजपा के संस्थापक अजय चौटाला को बुलाने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत और चढ़ूनी में घमासान मचा गया था।
विज्ञापन

सर छोटू राम का जन्म 24 नवंबर 1881 को हुआ था लेकिन उनकी जयंती प्रति वर्ष वसंत पंचमी पर मनाई जाती है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत छोटू राम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रतनमान भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मृतक किसानों के परिवार सदस्यों को टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान सम्मानित करेंगे। वहीं किसान आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले किसानों का भी सम्मान किया जाएगा।
किसान आंदोलन के बाद यह पहला कार्यक्रम है। ऐसे में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। अतिथियों के लिए लिए देशी घी के लड्डू और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसकी तैयारी शुक्रवार को शुरू हो गई। सर छोटू राम जयंती की तैयारी जिले के किसान भवन में पिछले एक महीने से हो रही थी। किसान भवन को पेंट कराने के साथ ही नया गेट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

छोटू राम जयंती को लेकर तैयारी पूरी
छोटू राम जयंती को लेकर किसान भवन में पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में किसान आंदोलन में मृतक किसान के परिवार सदस्य ही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे और मृतक किसान के परिवार वालों को सम्मानित करेंगे। 10 हजार किसानों के खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- सोनू मालपुरिया, जिला प्रधान भाकियू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें