फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भांजी की मौत की सूचना पर मैनपुरी गया था परिवार चोरों ने खंगाला सूना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र की बलजीत नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक अरुण का कहना है कि 14 जनवरी को उनकी भांजी की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना पर वह अपने परिवार के साथ यूपी के मैनपुरी गया था। जहां से लौटने पर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

मकान से चोर 1.10 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। कॉलोनी के अरुण ने बताया कि उनकी भांजी की 14 जनवरी को मृत्यु हो गई थी।
सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ मैनपुरी चला गया। संस्कार में शामिल होने के बाद जब वह वापस आए तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था। उसने अलमारी की जांच की तो देखा की अलमारी में रखे 1.10 लाख रुपये, नौ ग्राम सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी व एक सोने का ओम चोरी हो गया। जेवर की कीमत करीब चार लाख रुपये है।
विज्ञापन

अरुण ने थाना चांदनीबाग में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें