इसराना । थाना इसराना क्षेत्र में गोहाना हाईवे पर एनसी मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने मामन 32 निवासी बलाना को टक्कर मार दी। मृतक हलवाई का काम करते थे और सिवाह गांव में काम कर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बलाना गांव के महेंद्र ने बताया कि उनके छोटे भाई मामन 10 साल से हलवाई का काम कर रहे थे। बुधवार को वह काम करने के लिए सिवाह गांव गए थे। शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद शनिवार सुबह को वह घर लौट रहे थे। जैसे ही सुबह सात बजे वह गोहाना हाईवे पर एनसी मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। संवाद