फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर निकले बुजुर्ग का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव बुड़शाम में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। वह पैर फिसलने से तालाब में गिर गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मृतक के बेटे दिनेश ने बताया कि उसके पिता परमाल सिंह शनिवार सुबह पांच बजे के करीब घूमने के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक भी वापस नहीं आए तो उन्होंने तलाश शुरू की। तालाब के किनारे पर उनकी एक चप्पल मिली। इसके बाद तालाब में तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव तालाब से निकाला गया। बेटे दिनेश का कहना है कि उसके पिता की मौत पैर फिसलने से तालाब में डूबकर हुई है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें