फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सुसाइड करने के अगले दिन उसकी बेटी ने भी जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
(पानीपत) समालखा। शनिवार रात को पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और एक दिन बाद बीए कर रही बेटी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले का दिया। कुछ महीनों में ही पूरा परिवार ही समाप्त हो गया। कई साल पहले बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई। उसके बाद मृतका की मां का देहांत हो गया और फिर पिता ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली युवती सरिता की रविवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने पर परिजन उसे लेकर समालखा के सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर के रेफर करने पर वो उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक दिन पहले ही उसके पिता सुरेश (50) ने करहंस रजवाहे वाली रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात करीब सवा एक बजे डाउन लेन पर दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें