इसराना। आढ़ती एसोसिएशन की ओर से नई अनाज मंडी में धान की प्राइवेट खरीद में बेहतर व्यवस्था के लिए शुक्रवार को आढ़तियों ने बैठक की। इसमें प्राइवेट सैलर भी मौजूद रहे। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि मंडी में प्राइवेट धान की खरीद के लिए सुबह बोली सुबहज 10 से 11 बजे तक कराने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि प्राइवेट धान की 1121, 1718, 1885 व 1509 किस्म की बोली दी जाएगी।
इस मौके पर प्रधान जागलान ने आढ़तियों व किसानों से आग्रह किया है कि धान को मंडी में लाने से पहले सुखा कर लाएं। जिससे उनका मंडी में समय खराब न हो। बैठक में प्राइवेट धान की खरीद में सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में वीरेंद्र जागलान, संजीत मलिक, विकास घनघस, राजबीर मलिक, सुरेंद्र सिंह, नरेश घनघस, सत्यनारायण जैन, वीरेंद्र व प्रवीन मौजूद रहे।