फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय विद्यालय में चलाया पौधरोपण अभियान

Sat, 13 Sep 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पौधारोपण करते प्रधानाचार्य राजबीर व कपिल देव। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दीवाना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजबीर व कपिल देव ने मिलकर पीपल का पौधा लगाया और उसके रख-रखाव का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। जितनी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है, उतनी संख्या में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रधानाचार्य ने बच्चों से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कपिल देव ने कहा कि पौधा लगाने तक सीमित न रहें। उसका रख-रखाव व सुरक्षा अपनी संतान की तरह करे। ताकि पौधा भविष्य में बड़े वृक्ष का रूप धारण कर सके। इस मौके पर शिक्षक यश नैन, गोविंद लाकड़ा, राजेश कुमार, सुदेश कुमारी, अरुणा, बिंदू, रेणु, सीमा व अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें