फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाई थी बच्चे की जान, मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
्रदीप शर्मा, कांस्टेबल, रेलवे पुलिस। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली (पानीपत)। अपनी जान पर खेलकर चलती ट्रेन से गिरे बच्चे को बचाने वाले जलालपुर प्रथम गांव निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान होगा। उत्तर रेलवे मुख्यालय बरोदा हाउस नई दिल्ली में 26 नवंबर को 66वें रेलवे वीक जीएम आवार्ड-2021 से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पानीपत के जलालपुर प्रथम गांव निवासी प्रमोद रेलवे पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। एक जनवरी 2020 शाम को नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सहारनपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर रुकी तो चलती ट्रेन में अपने पिता के साथ चढ़ने की कोशिश करते समय 12 साल के एक बच्चे का पैर फिसल गया था। बच्चा कई मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सिपाही प्रमोद कुमार शर्मा ने सतर्कता दिखाते हुए जान पर खेलकर बच्चे को खींचते हुए उसकी जान बचाई।
उन्होंने इस हादसे में घायल बच्चे का इलाज भी कराया। घटना से सहमे बच्चे को करीब आधे घंटे के बाद होश आया था। इसके बाद उसे उसके पिता प्रवीन कुमार को सुपुर्द कर दिया गया था। बेटे को पाकर पिता ने कहा था कि उसके घर के इकलौते चिराग को बचाकर रेलवे पुलिसकर्मी उसके लिए भगवान बनकर आए। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई थी। इसे लेकर गत 26 जनवरी 2020 को अंबाला में आयोजित कार्यकम के दौरान उतर रेलवे अंबाला मंडल प्रबंधक (डीआरएम) सरदार जीएम सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर प्रमोद को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें