फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने युवक को मारी टक्कर गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाटिया कॉलोनी निवासी एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूूट गई। घायल युवक की पत्नी ने आरोपी कार चालक के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

भाटिया कॉलोनी निवासी अल्का पत्नी गुलशन कुमार ने बताया कि उसका पति 28 नवंबर की शाम साढ़े सात बजे घर से निकल गए थे, लेकिन रात को घर नहीं लौटे। अगले दिन सुबह करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि वह दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहां पहुंचकर पता चला कि पति की रीढ़ और गर्दन की हड्डी टूट गई है।
उनका करीब 10 दिन इलाज चला। वह पति को छह दिसंबर को घर ले आई। पति उस समय बयान दर्ज कराने की हालत में नहीं थे, अब पति ने उन्हें बताया कि एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल किया था। पत्नी की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें