फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाने निकले दो दोस्त लापता मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव ताजपुर से दो दोस्तों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों दोस्त घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे जो दो दिन बाद भी वापस घर नहीं पहुंचे। उनके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ताहरपुर निवासी संजय कुमार पुत्र अमर सिंह ने थाना बापौली को दी शिकायत में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र हिमांशु हर रोज सुबह अपने दोस्त 16 वर्षीय आशु पुत्र जगदीश के साथ दौड़ लगाने जाता था। दोनों कल सुबह साढ़े छह बजे घर से दौड़ लगाने गए थे जो अब तक वापस नहीं आए है। उन्होंने हर संभावित स्थल पर उनकी तलाश की लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर उनको तलाश करने की गुहार लगाई है।
वहीं संजय की शिकायत पर थाना बापौली पुलिस ने दोनों किशोरों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं गांव से एक साथ दो किशोरों के लापता होने पर गांव में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें