समालखा। जीटी रोड की सर्विस लेन पर राजा गार्डन के नजदीक एक अधेड़ का शव मिला है। शव की पहचान मनाना गांव के सूरजभान (50) के रूप में हुई है। थाना समालखा की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
समालखा चौकी पुलिस के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति का शव सर्विस लेन पर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त कराई। अधेड़ के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। अधेड़ की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम में चलेगा। परिजनों के अनुसार अधेड़ मजदूरी का काम करता था। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद