फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसराना थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में महिला की हत्या के मामले में दोनों आरोपियों अनिल उर्फ अंग्रेज व जतिन को सोमवार को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसराना थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह भाऊपुर गांव के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को महिला की शिनाख्त देवनगर निवासी बिंदू के रूप में हुई थी। महिला के पति ने बताया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है और शुक्रवार रात को 10 बजे घर से निकल गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस ने शक के आधार पर नौल्था के जतिन और अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में दोनों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें