पानीपत। थाना माडल टाउन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संदीप
- फोटो : Panipat
पानीपत। छह माह पहले गोहाना रोड स्थित फैक्टरी में साथी श्रमिक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह छह माह से ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश की एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ करेगी और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज नगर निवासी संदीप पुत्र अर्जुन सिंह गोहाना रोड स्थित आरडी फैक्टरी में काम करता था। 31 अक्तूबर की रात को काम के दौरान संदीप के सिर पर हम नाम संदीप पुत्र छोटेलाल और उसके साथी ने सरिया मार दिया था। श्रमिक संदीप को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। चार दिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। वीरवार रात को आरोपी संदीप को राजनगर से पकड़ लिया गया जबकि साथी की तलाश जारी है।