पानीपत। रांची में आयोजित 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत के दो समेत प्रदेश के 81 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 44 पुरुष और 37 महिला एथलीट शामिल हैं। जिले के मोहित डिकेथलॉन और पायल 800 मीटर में भाग लेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 30 सितंबर तक किया जाएगा।
हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि एथलेटिक्स टीम पुरुष वर्ग में 100, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में रामबाबू फरीदाबाद, 100 और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में सोनीपत से आशीष, यमुनानगर से नुजरत 200 मीटर, चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में हिसार से शुभम और रोहतक से धर्मवीर, 400 मीटर में चरखी दादरी से आशीष फौगाट, 800 मीटर में सोनीपत से अमन कुमार और झज्जर से हर्ष, हिसार से आशीष, 1500 मीटर में चरखी दादरी से मोहन, रेवाड़ी से अमित कुमार, सोनीपत से अंकित, पांच हजार मीटर में झज्जर से राहुल, सोनीपत से अंकित और जींद से बिट्टू भाग लेंगे। संवाद