फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना में डूबा किशोर तीन साथियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली क्षेत्र में खोजकीपुर गांव में यमुना नदी पुल के पास नदी में स्नान करने पहुंचा चार किशोर डूब गए। एक युवक गहरे पानी में चला गया। वहीं तीन को पास ही काम कर रहे किसानों ने गहरे पानी में जाने से रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। यूपी के डुंडू खेडा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु अपने तीन अन्य साथियों के साथ रविवार शाम को खोजकीपुर गांव में नहाने के लिए पहुंचे। यमुना नदी में नहाते हुए प्रियांश यमुना में स्नान करने लगा और वह गहरे पानी में डूबने लगा। जिस कारण उसके साथियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास में ही काम कर रहे किसान मौकके पर पहुंचे और तीन किशोरों को गहरे पानी में जाने से रोक लिया। साथ ही प्रियांशु की भी तलाश शुरू कर दी। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
परिजनों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह को भी गोताखोरों और इंजन बोट की मदद से उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोर साजिद, नसीम, सुरेश, महाबीर, बलवान, राजपाल उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें