गीता कॉलोनी में एक विवाहिता ने घरेलू हिंसा से परेशान होकर अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पति पर उसको आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच रही है।
सहारनपुर की रहने वाली दीपा की शादी 7 साल पहले गीता कॉलोनी के प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच घरेलू विवाद चलता रहता था। इसलिए दीपा कई बार नाराज होकर अपने मायके भी चली गई थी। दो दिन पहले ही दीपा अपनी ससुराल में आई थी। यहां आने के बाद सोमवार को फिर प्रदीप व दीपा में अनबन हो गई। इससे परेशान होकर दीपा ने अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। दीपा एक साल के बेटे व छह साल की बेटी की मां थी।