फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब अर्बन सब डिवीजन के होंगे दो भाग, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सब अर्बन सब डिवीजन को दो भागों में बांटने का फैसला लिया है। जिससे इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस डिवीजन के दो हिस्से करने के लिए सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। दो भाग करने के बाद इस डिवीजन में दो एसडीओ तैनात होंगे। जिनकी टीमें अलग अलग रहेंगी।
विज्ञापन

बिजली निगम एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि फिलहाल इस डिवीजन के अंतर्गत करीब 56 हजार उपभोक्ता है। इस डिवीजन का एरिया जिले के चारों ओर लगता है। एरिया ज्यादा, मैनपावर कम होने की वजह से कई बार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलने में देरी हो जाती थी। अब सरकार ने इस डिवीजन के दो भाग करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब दो एसडीओ अपनी अलग अलग सब डिवीजन संभालेंगे। इनके जेई, लाइन मैन, फोरमैन भी अलग अलग होंगे। इससे एरिया कम होगा तो काम करने और लोगों को सुविधा देने में आसानी होगी। दोनों सब डिवीजन को बराबर में बांट कर 25 से 26 हजार उपभोक्ता एक डिवीजन में रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश में दस सब डिवीजन के भाग करने के लिए आदेश जारी किए थे। इनमें पानीपत की सब अर्बन सब डिवीजन का भी नाम शामिल है। इसके अलावा पंचकूला में पिंजौर, अंबाला में नारायण गढ़, यमुनानगर में रादौर, कुरुक्षेत्र में पिहोवा, कैथल में पुंडरी, करनाल में नेवल, पानीपत में सब अर्बन, सोनीपत में कुंडली, रोहतक में रोहतक-1 और झज्जर में बल्लभगढ़ डिवीजन के भाग किए जाएंगे। इस प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका है। बिजली निगम का प्रयास है कि एरिया के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें