फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉरीशस से लौटा आर्य समाज का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान एडवोकेट आर्य रणदीप कादियान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस का दौरा कर शुक्रवार को भारत वापस पहुंचा। उनका शनिवार को आर्य बाल भारती स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सत्यवान मलिक ने सबको शुभकामनाएं दी। प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने मॉरीशस यात्रा के संस्मरण साझा किए और बताया कि मॉरीशस में भारतीयों का अत्यधिक सम्मान किया जाता है। पांच दिवसीय दौरे के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह और वित्त मंत्री सुनील दत्त भोला से भी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वह मॉरीशस की प्राकृतिक सुंदरता, वहां की कृषि व्यवस्था, राष्ट्रपति एवं वित्त मंत्री द्वारा किए गए स्वागत से अत्यधिक प्रभावित हुए। वहां लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। गन्ना वहां की मुख्य फसल है। धान और सब्जियों का उत्पादन भी खूब होता है। उन्होंने मॉरिशस की सरकार को खेती में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने और गुरुकुल कुरुक्षेत्र की तरह प्राकृतिक खेती को अपनाने के बारे में बताया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मेहताब मलिक, ओम दत्त आर्य, डॉ. कांता चहल, मोनिका डावर, आशा अरोड़ा और डीपी जगदीश चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें