फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नए शिक्षा सत्र में अप्रैल के अंत तक विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अप्रैल के अंत तक सिम व टैबलेट मिल जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को हर विषय का टैबलेट पर जवाब मिलेगा। स्कूल मुखिया को निदेशालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों द्वारा वापस किए गए सभी टैबलेट को रिसेट कर दिए जाएं ताकि अंतिम सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया जा सके। स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा 30 अप्रैल तक अवसर एप पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा शिक्षकों को भी इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने के लिए जागरूक कराना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, विद्यार्थियों को टैब वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। पिछले सत्र में करीब 31 हजार टैबलेट वितरित किए गए थे। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने से पहले ही सभी विद्यार्थियों ने टैबलेट विद्यालय मुखिया को जमा करा दिए थे। अब नए शैक्षणिक सत्र के दौरान 10वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और 12वीं कक्षा में आए नए विद्यार्थियों को अप्रैल के आखिरी दिनों तक टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। संवाद



पिछले वर्ष नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियोंं की संख्या



कक्षा विद्यार्थी

नौवीं 9350
10वीं 7557

11वीं 7796
12वीं 6149

कुल 31852




वापस किए गए नौ हजार टैबलेट

10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास बीते सत्र से ही टैबलेट हैं। हालांकि कुछ विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी टेबलेट जमा कराए थे। वहीं 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुके हैं। ऐसे में, उनके पास टैबलेट पहले ही मौजूद हैं। वहीं, 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने टेबलेट वापस जमा करा दिए थे। करीब नौ हजार विद्यार्थियों ने अपने टैबलेट जमा करवाएं हैं। बीते सत्र में करीब 31 हजार टैबलेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए थे। इसमें से 12वीं कक्षा के 6149 विद्यार्थी और कक्षा 10वीं के करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया को टैबलेट जमा करवाए थे। इस हिसाब से करीब 9 हजार टैबलेट विभाग को वापस किए गए थे।
विज्ञापन





वर्जन-
नए सत्र में विद्यार्थियों को अप्रैल के अंत तक टैबलेट वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थियों से वापस टैबलेट को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिले में नौवीं से 12वीं तक 31 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। जिन्हें टैबलेट वितरित किए गए थे। इसमें से करीब नौ हजार टैबलेट विभाग के पास विद्यार्थियों ने जमा करा दिए थे।
विज्ञापन


- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें