फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बापौली के पास सड़क हादसे में घायल बाइक सवार एक अधेड़ की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। थाना बापौली की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिवाह निवासी सवीरा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आदरीश (56) उसका समधि था और खेतों में मजदूरी करता था। छह दिन पहले वह समालखा क्षेत्र में काम कर बाइक से वापस लौट रहे थे। बापौली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे आदरीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर छह दिन तक उपचार चलने के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें