फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आदर्श महाविद्यालय समालखा में 400 सीटों पर होगा विद्यार्थियों का दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख ऐडड कॉलेजों की तरह गांधी आदर्श महाविद्यालय समालखा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। गांधी आदर्श महाविद्यालय में यूजी कोर्स की कुल 400 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जा रहा है। इनमें बीए की 320 सीटों और बीकॉम की 80 सीटों पर विद्यार्थियों की नजर रहेगी। हालांकि अधिकतर विद्यार्थी शहर के प्रमुख एडेड कॉलेजों में दाखिला को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन समालखा ब्लॉक में गांधी आदर्श महाविद्यालय में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

हालांकि 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके बाद से ही पोर्टल ठप होने से आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा गांधी आदर्श महाविद्यालय
विद्यार्थियों की शिक्षा के मामले में गांधी आदर्श महाविद्यालय समालखा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। गांधी आदर्श महाविद्यालय शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

बीएससी कक्षाएं न होने से विद्यार्थी निराश
गांधी आदर्श महाविद्यालय में बीएससी तथा वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं न होने से क्षेत्र के विद्यार्थी निराश हैं। बीएससी मेडिकल अथवा नॉन-मेडिकल तथा वोकेशनल कोर्स में दाखिला लेने की इच्छुक विद्यार्थियों को पानीपत शहर की ओर रुख करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने समालखा क्षेत्र के गांधी आदर्श महाविद्यालय में बीएससी तथा वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं भी शुरू करवाने की मांग की है।
गांधी आदर्श महाविद्यालय समालखा क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा के मामले में अग्रणी संस्थान है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार व शेड्यूल के अनुसार कॉलेज में आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा समुचित व्यवस्था है। कॉलेज में कुल 400 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन

- डॉ. राजपाल सिंह, प्राचार्य, गांधी आदर्श महाविद्यालय, समालखा, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें