पानीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला स्तरीय पांच दिन का जूनियर रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। शिविर में 20 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को रेडक्राॅस के नियमों पर चलने और जरूरतमंदों की सहायता की शपथ दिलाई।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। विशिष्ट अतिथि राज्य समन्वयक राम आशीष मंडल रहे। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी सचिव गौरव राम करण व शिविर निदेशक हरमेश चंद ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि जिला स्तरीय जूनियर रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। रेडक्रास के सिद्धांतों की पालन कर अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। रेडक्राॅस के सिद्धांत अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए जीने का संदेश देते हैं। समन्वयक समाज में सहयोग के लिए हर समय तैयार रहते हैं। राज्य समन्वयक राम आशीष मंडल ने प्रतिभागियों को जूनियर रेडक्राॅस के इतिहास व स्कूलों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व बिग्रेड के गठन बारे विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना सर जीन हैनरी डूयना ने की थी। रेडक्राॅस को समाजसेवा के कार्यों में तीन बार नोबल पुरस्कार मिल चुका है। जिला रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को समाजसेवा के बारे में बताने के साथ इसके तरीके बताए जाएंगे। इसके साथ उनको प्राथमिक उपचार के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिला कोर्डिनेटर मीना कुमारी ने प्रतिभागियों को गरीबों, असहाय व जरूरतमंदों की सहायतार्थ जूनियर रेडक्राॅस शपथ दिलाई। पुलिस विभाग से उप निरीक्षक कर्मबीर शर्मा ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जेआरसी काउंसलर रिंकेश, रेडक्राॅस से आरसीआईटी निदेशक डाॅ. सोनू सिंह, मनोज कुमार, जसमेर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश, प्रवक्ता कला भारद्वाज, जेआरसी काउंसलर स्वयंसेवक प्रीति, अमन, इरफान, गुरप्रीत, अमित, संतोष, सुशीला व राधा मौजूद रहे।