फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंपस हुनर में दिखी छात्रों की उद्यमिता, छोटे स्टॉलों से बड़े सपनों की शुरुआत

विज्ञापन
आईबी पीजी कॉलेज में छात्र उद्यमिता मेले का अवलोकन करते पदा​धिकारी। - संस्थान
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट व कॅरिअर गाइडेंस सेल और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैंपस हुनर छात्र उद्यमिता मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में विद्यार्थियों ने अपने छोटे-छोटे व्यावसायिक स्टॉल लगाए। इनमें रचनात्मक उत्पादों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और नए व्यावसायिक विचारों को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों को देखा और अपने साथी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने कहा कि लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी बनाना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और रोजगार सृजन करने वाला नागरिक बनाना है। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के साथ नए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंपस हुनर विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक दुनिया का अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट व कॅरिअर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि यह केवल बाजार नहीं, बल्कि बड़ी सोच की शुरुआत है। छोटे विचारों को मेहनत और लगन से बड़े कारोबार में बदला जा सकता है। इसमें निशा गुप्ता, कीर्ति और मेधा लर्निंग फाउंडेशन की टीम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें