फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस वोट करने वाले विधायकों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंप दी है। अब पार्टी आलाकमान क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करेगी। प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा कि पार्टी किसी भी गद्दार को रखने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन



ये बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को पानीपत में कही। वे पानीपत अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट थी। पांच विधायकों ने क्रॉस वोट किए थे। पार्टी ने पूर्व विधायक धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता में अनुशासन समिति का गठन किया गया है। समिति ने विधायकों को नोटिस दिए थे। उन्होंने व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से इनकी सुनवाई की है। उनको समिति की रिपोर्ट मिल गई है, इसमें अपने सुझाव जोड़ते हुए रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को दी है। वे आगे पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट देंगे। ऐसे विधायकों पर फैसला पार्टी को लेना है। उन्होंने इससे पहले अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बात की। उन्होंने खरीद व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में सरकार अपने फैसले थोप रही है। ये सब धरातल पर व्यावहारिक नहीं हैं।
किसानों को मंडी में गेटपास तक नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में परेशानी हो रही है। एजेंसी गेहूं को खरीद नहीं रही है। अगर खरीद लिया है तो उसका उठान नहीं किया जा रहा है। मंडियों की स्थिति बिगड़ रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान तो पूरी जनता सुन चुकी है। वे इस मौसम में बारिश किसानों के लिए फायदेमंद बताते हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी व प्राइवेट नमी मापक यंत्रों की रीडिंग में अंतर है। उन्होंने एक मंडी में नमी देखी थी। एजेंसी के मीटर में 13.5 प्रतिशत मिली और आढ़ती की मशीन में यह 9.5 प्रतिशत रही। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना भी नहीं आया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, वरिष्ठ नेता वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह, सचिन कुंडू, दिव्यांशु बुद्धिराजा व धर्मपाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें