फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज से, संगठन महामंत्री ने टेबल बदलवाई

Sun, 15 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। भाजपा के दिग्गज आज से दो दिन तक पानीपत में चलने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी दोनों दिन की बैठक में शामिल रहेंगे। वे दोपहर बाद साढ़े चार बजे शामिल होंगे। सांसद अश्विनी चोपड़ा और भाजपा के नेताओं समेत प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को जांचा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मंच पर लगाई गई टेबल प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट को पसंद नहीं आई। संगठन मंत्री ने इन टेबलों के स्थान पर कांच की छोटी टेबल लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद टेबल बदलने का काम शुरू हो गया। बैठक की वजह से पूरा शहर भाजपा के झंडों से अट गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 और 16 जनवरी को पानीपत में होगी। आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार शाम बैठक शुरू होगी। इससे पहले सेक्टर-25 स्थित होटल डेज में प्रदेश कार्यकारिणी की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शनिवार को उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से आर्य कॉलेज का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार 15 जनवरी को आर्य कॉलेज के सभागार में शाम 4:30 बजे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। 16 जनवरी को भी दूसरे दिन वे 3:30 बजे बैठक में भाग लेंगे। इस मौके पर एडीसी राजीव मेहता, नगर निगम आयुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम समालखा गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
जिलाधीश चंद्रशेखर खरे ने मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे के लिए विभिन्न ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशानुसार एसडीएम समालखा आर्य पीजी कॉलेज में दोनों दिन, तहसीलदार समालखा मुख्यमंत्री की कारकेड के साथ और नायब तहसीलदार मतलौडा रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ऑलओवर इंचार्ज रहेेंगे।
विज्ञापन

सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भी देखा कार्यक्रम स्थल
करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और संगठन के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रदेश के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट और जिल प्रभारी कविता चौधरी ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का हंसकर स्वागत करें। उनको लगे कि वे पानीपत में आए हैं। संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को मंच पर लगाई गई मेजों की ऊंचाई पसंद नहीं आई। उन्होंने इन टेबलों को बदलकर कांच की टेबल लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, पार्षद लोकेश नांगरू, दुष्यंत भट्ट और दीपक सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें