फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला अस्पताल में रात की इमरजेंसी में ऑन कॉल आएंगे विशेषज्ञ, रेफरल मामलों में आएगी कमी

Tue, 13 Oct 2026 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब रात के समय इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही उन्हें मामूली कारणों से उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की सार्थक टीम द्वारा पिछले दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान रात के समय मरीजों को रेफर किए जाने पर कड़े सवाल उठाए गए थे।
टीम की रिपोर्ट और निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बुधवार सुबह संबंधित अधिकारियों और अस्पताल के सभी विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में रात की इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में कई कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में 16 अक्तूबर से ओपीडी के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसे सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही, मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शाम के समय दो घंटे (शाम पांच से सात बजे तक) की ओपीडी शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन के तीन-तीन डॉक्टर हैं। कार्यप्रणाली को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाएगा कि दिन के समय एक चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और दूसरा सामान्य ओपीडी में सेवाएं दे। तीसरे विशेषज्ञ की ड्यूटी शाम की विशेष ओपीडी में लगाई जा सके।
विज्ञापन


चिकित्सकों की कमी से निपटने की तैयारी

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की कुछ कमी बनी हुई है। इसकी जानकारी पहले ही उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अब तक नियमित और नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रात के समय इमरजेंसी में विशेषज्ञों को ऑन कॉल बुलाया जाएगा। मरीजों को समय पर सही उपचार दिया जाएगा और रात के वक्त रेफरल मामलों में कमी लाने का प्रयास रहेगा। बुधवार को होने वाली बैठक में इन समय विषयों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें