राजौंद। सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा का सम्मेलन अग्रसेन धर्मशाला में हुआ। जिसमें जिले के सभी प्रैक्टिशनर साथियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता एससीएमए के जिला प्रधान डॉ तेजपाल खटकड़ ने की। उन्होंने बाहर से आने वाले सभी साथियों का स्वागत भी किया। मंच संचालन जिला महासचिव डॉ. राजन गुप्ता ने किया।
सम्मेलन में पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और साथियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आईएमपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एससीएमए के राज्य अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा संगठन सचिव डॉ. बलबीर कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में हरियाणा के कोने कोने से सभी जिलों व ब्लॉक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में जिले के सभी प्रेक्टिशनर साथियों ने हिस्सा लिया प्रोग्राम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष डॉ. तेजपाल खटकड़ ने सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया। संवाद