पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बीएससी प्रथम कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक इंटरचेंज फॉर्मेट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह इमेज फॉर्मेट है, जिसमें कई फोटो को संयोजित करके उसे एनिमेट किया जाता है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान विवेक और तृतीय स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया। माता-पिता का आदर, कोविड-19, बुरी आदत से बचना, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अलग अलग ग्राफिक्स बनाए गए। सभी विद्यार्थियों ने दिए गए विषय पर अलग अलग एप्स की सहायता से जीआईएफ के डिजाइन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. दीप्ति ने निभाई । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि आज के तकनीकी युग में सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर की नई-नई एप्स की पूरी जानकारी होनी चाहिए और उस जानकारी को समय समय पर प्रयोग करना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को इस तरह की एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए।