फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चप्पल दुकानदार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह बाईपास के पास सोमवार दोपहर बाद एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार चप्पल दुकानदार की मौत हो गई। उसकी मौसी और मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दुकानदार मौसी और मौसेरी बहन को लेकर घर लौट रहा था। सिवाह बाइपास के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक में पीछे जा घुसी। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि सैनी कॉलोनी निवासी राजकरण (26) की शिव चौक पर चप्पल की दुकान है। वह सोमवार को ग्वालड़ा गांव में रहने वाली अपनी मौसी गीता से मिलने गया था। वह मोटरसाइकिल पर अपनी मौसी गीता और मौसेरी बहन काजल के साथ अपने घर लौट रहा था। जब वह सिवाह बाइपास के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
इस वजह मोटरसाइकिल अचानक ट्रक में पीछे जा घुसी। जिस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राजकरण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मौसी गीता और काजल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें