फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी कॉलेज के छह खिलाडियों का टूर्नामेंट में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की (महिला व पुरुष) योग टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज योग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया किया। यह टूर्नामेंट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो व तीन दिसंबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज की महिला टीम में भतेरी, प्रिया, ख़ुशी, सेजल, संगीता व ऋतु और पुरुष टीम में अनिल, ज्ञानेंद्र, मनीष, नगेंदर व विशाल के शानदार प्रदर्शन के बूते पर सभी टीमों के साथ शानदार मुकाबला कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक भी हासिल किए। इसी के साथ ही छह खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए चयन भी हुआ जिसमें चार लड़कियों की टीम से भतेरी, प्रिया, ख़ुशी व सेजल और दो लड़कों की टीम से अनिल एवं पंकज शामिल हैं। इनमें पंकज यूनिवर्सिटी चैंपियन भी है। कॉलेज पहुंचने पर एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. सुशीला बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका हौंसला बढ़ाया। उपरोक्त सभी खिलाडी इससे पहले भी कई योग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। भतेरी एवं प्रिया उत्तराखंड में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए चयनित हो चुकी है।
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि कॉलेज प्रशासन हमेशा ही खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और शिक्षा के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करता रहा है ताकि हर विद्यार्थी के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विजेता खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने न सिर्फ योग को अपनाया है बल्कि इसमें पदक जीतकर यह भी साबित किया है कि योग हर प्रकार से हमारी उन्नति में मददगार सिद्ध होता है। योग व्यक्तिगत चेतना और खुद की आत्मा से मिलने का सबसे बेहतर तरीका है। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ. राकेश गर्ग, प्रो. आनंद, प्रो. रूद्र, प्रो. रेखा, कोच अंकुश, दीपक मित्तल व ग्राउंडमैन प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें