फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टॉस्क पूरा कर कमाई का लालच देकर ठगे 1.70 लाख

Sun, 08 Dec 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठग अब घर बैठे काम करने के टॉस्क पूरा करने का लालच देकर कमाई के सपने दिखा लोगों से ठगी कर रहे हैं। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की एक महिला भी साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने महिला से पौने दो लाख रुपये ठग लिए। जब महिला को उसके साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना साइबर अपराध पुलिस को शिप्रा निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी साई बाबा चौक ने बताया कि उसके वाट्सएप घर बैठे काम करने का लालच देकर 1.70 लाख की धोखाधड़ी कर ली। शिप्रा ने बताया कि घर बैठे काम करने का उसे टॉस्क दिया गया। उसे बताया गया कि इस काम की उसे तनख्वाह दी जाएगी। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर टॉस्क दिए गए। एक टॉस्क पूरा करने पर उसे 200 और 120 रुपये दिए गए। फिर पैसे लगाने को कहा गया। उन्हें बहका कर उससे कई बार में ट्रांजेक्शन करवा 1.70 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसे पैसे वापस नहीं दिए गए। उसे मालूम हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें