फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में छह एंट्री के मुख्य प्वाइंटो पर लगाए जाएंगे गेट, मॉडल तैयार

Sun, 24 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बंद करने को लेकर गेट लगाए जाएंगे। बाजार एसोसिएशन ने छह स्थानों पर लगने वाले इन गेटों का मॉडल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशनों को इसके लिए नगर निगम की तकनीकी विंग की मुहर लगने का इंतजार है। निगम अधिकारी इसको मंजूर करने की पहले भी भरोसा दे चुके हैं।

ऐसे में बाजार एसोसिएशन के प्रधानों ने जल्द ही पूरे मॉडल को मूर्त रूप मिलनेे की उम्मीद है। ऐसा लागू होता है तो दिन के समय बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

 लोगों को आने-जाने का खुला रास्ता मिलेगा। वहीं दुकानदार भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे।
शहर के इंसार बाजार, पालिका बाजार में रोजाना जाम लगने से आमजन और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 चूंकि बाजार में फोर व्हीलर वाहनों की एंट्री होने के कारण जाम की स्थित पैदा हो जाती है। बाजार में बाइक और रिक्शा की तो एंट्री होती ही साथ रेहड़ी तक सीधे बाजार में घुस जाती है। जिस कारण जाम की समस्या पैदा होती है। गेट लगने के बाद फोर व्हीलर वाहनों पर पूर्णतया अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन


एमरजेंसी में खोले जाएंगे गेट
बाजार प्रधानों ने बताया कि बाजार की एंट्री पर लगाए जाने वाले गेटों को केवल एमरजेंसी होने पर खोला जा सकेगा। जैसे की एंबुलेंस या आगजनी की कोई घटना घटित होती है तो ऐसी स्थिति में फोर व्हीलर वाहनों की एंट्री के लिए गेट को खोल दिया जाएगा।

इन प्वाइंटों पर लगेंगे गेट
बाजार प्रधानों ने बताया कि बाजार में एंटी के छह मुख्य प्वाइंट हैं। लालबत्ती, पालिका बाजार, गुुरद्वारा, सलारंगज गेट, इंद्रा बाजार व हलवाई अट्टा हैं। यहां बाजार में लोगों की एंट्री होती हैं। इन प्वाइंट पर गेट लगने के बाद फोर व्हीलर वाहनों की एंट्री पर रोक लग जाएगी। जिसके बाद काफी हद तक बाजारों में लगने जाम पर अंकुश लग सकेगा।

12 घंटे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
बाजार में सुबह से शाम आठ बजे तक काफी भीड़ लगी रहती है। ऐसे में बाजार में मुख्य एंट्री प्वाइंटों पर गेट लगने के बाद सुबह से आठ से शाम आठ तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। इससे बाजार में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निपटा जा सकेगा।  

सभी बाजार प्रधानों ने जाम की समस्या और अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई थी। जहां उन्होंने बैरीकेड की जगह अब गेट लगवाने की मांग कर एक मॉडल तैयार किया गया है। उन्हीं के अनुसार ही बाजार में एंट्री के मुख्य प्वाइंटों पर गेट लगवा दिए जाएंगे। वहीं दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए चेताया गया है।
विज्ञापन

अश्वनी मैंगी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें