फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल का छह करोड़ टैक्स न्यू आरके पुरम में जोड़ा, मुखीजा कॉलोनी-2 अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहले से ही प्रॉपर्टी आईडी में मनमर्जी का टैक्स लगाकर शहर को खून के आंसू रोने को मजबूर कर चुके नगर निगम ने एक और बड़ा खेला कर दिया। पहले मामले में पुरानी शुगर मिल का छह करोड़ रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स साथ लगती न्यू आरके पुरम कॉलोनी पर लगा दिया। दूसरे मामले में न्यू मुखीजा कॉलोनी-2 की संपत्तियों को साथ लगते एक राइस मिल की आईडी के साथ जोड़ दिया। इससे वैध कॉलोनी की सारी संपत्तियां अवैध हो गई।
विज्ञापन

अब लोग गलतियां ठीक कराने के लिए लोग निगम में चक्कर काट रहे हैं। निगम अधिकारियों या कर्मचारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। वार्ड-18 के अंतर्गत आने वाली इन दोनों कॉलोनियों के लोग सोमवार को पार्षद बलराम मकोल के साथ नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच मेेें पहुंचे। सुभाष जांगड़ा, सुरेश टूूर्ण, प्रवीण बठला व बलिंद्र सिंह ने अधिकारियों को इनके बारे में अवगत करवाया। अधिकारियों ने अपनी गलती को ठीक करने की बजाय लोगों को ही आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराने की सलाह दे दी।
पार्षद ने सभी संपत्तियों को एक साथ ही ठीक करने का आग्रह किया तो अधिकारी बोले ये संपत्तियां एक साथ ठीक नहीं होंगी। प्रत्येक संपत्ति मालिक को अलग से आपत्ति लगाना होगा। अधिकारियों के जवाब सुनकर लोग वापस आ गए। वार्ड-18 की न्यू मुखीजा कॉलोनी-2 के लोगों ने बताया कि उनकी संपत्ति वैध थी। कॉलोनी के साथ एक राइस मिल है। जो अवैध बताया जा रहा है। पोर्टल अपडेट होने पर उनकी संपत्तियों को राइस मिल की प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इससे न्यू मुखीजा कॉलोनी-2 के संपत्तियां अवैध दिखाई जा रही है। वहीं वार्ड-18 की न्यू आरके पुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गोहाना रोड स्थित पुुरानी शुगर मिल उनके क्षेत्र में आता है। मिल की प्रॉपर्टी आईडी है। इस पर निगम का करीब छह करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इस टैक्स को अब न्यू मुखीजा कॉलोनी की संपत्तियों के साथ जोड़ दिया गया है। कॉलोनी की ज्यादातर संपत्तियों पर अब छह करोड़ का टैक्स दिखाई दे रहा है।
वर्जन:
वार्ड-18 की दो कॉलोनियों के लोग गलत प्रॉपर्टी टैक्स और गलत आईडी जुड़ने शिकायत लेकर उनसे मिले हैं। किसी भी संपत्ति में कोई त्रुटि है तो इसको हटवाने के लिए प्रत्येक को ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके बाद इसको ठीक किया जा सकता है। विनोद नेहरा, उप निगम आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें