फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, रक्षा का मिला वचन

विज्ञापन
लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद
विज्ञापन
- जिला जेल और ब्रह्मकुमारीज के केंद्रों में भी मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा करने का प्रण लिया। साथ ही उनको गिफ्ट भेंट किए। जिला कारागार व ब्रह्मकुमारी के केंद्रों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम हुए। जिला जेल में राखी बांधने आईं बहन भाइयों को लंबे समय बाद नजदीक से देखकर भावुक हो गईं। भाइयों ने अपनी बहनों को चुप कराया और आगे इस तरह के रास्ते पर न चलने का भरोसा दिया।

जिला कारागार में शनिवार सुबह ही बहन अपने बंदी व कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंच गईं। जिला कारागार में इसके लिए सुबह 7.30 बजे ही बहनों का पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया। जेल में करीब आठ बजे राखी बांधना शुरू किया। इसके बाद शाम तक बहनों का आना लगा रहा। बहनों को 10-10 के बैच में जेल के अंदर भेजा गया। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। यहां सबके लिए मिष्ठान और राखी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कैदियों को बांधी राखी

भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता ने रक्षाबंधन पर जिला कारागार में कैदियों व बंदियों को राखी बांधी। उन्होंने करीब 100 से अधिक कैदियों को राखी बांधी और उनको मिठाई खिलाई। उन्होंने कैदी से उपहार स्वरूप भविष्य में सतमार्ग पर चलने तथा जेल से रिहाई के बाद अच्छा नागरिक बनने का वचन लिया। उन्होंने कैदियों को संदेश दिया कि समाज में हर व्यक्ति को एक नया अवसर और सुधार का मौका मिलता है। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता चावला, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर दहिया, प्रदेश किसान मोर्चा से कृष्ण आर्य मौजूद रहे।

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

लड़की से राखी बंधवाते समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें