इसराना। रक्षाबंधन पर बारिश के बावजूद बहनोंं ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। रोडवेज बसों को बहनोंं को उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण बहनें अन्य वाहनोंं में सवार होकर अपने गंतव्य पर पहुंची। बारिश में भीग कर भी बहनें बसों का इंतजार करती नजर आईं। दूसरी तरफ प्राइवेट वाहन चालकों की भी चांदी रही। कुछ ने हाइवे पर बसों का इंतजार नहीं कर प्राइवेट वाहनों से सफर किया। रोडवेज बसों के साथ हाईवे पर चल रहे प्राइवेट वाहन भी सवारियों से भरे देखे गए। बाजार में राखी व मिठाई की दुकानों पर भीड़ नजर आई। संवाद